आसमान से आग जमीं से ताप

आसमान से आग जमीं से ताप

-गर्मी ने बेहाल की जिंदगी
स्टेट ब्यूरो: झारखंड में गर्मी का मौसम परवान चढ़ता जा रहा है। आग बरसाती सूरज की किरणों की वजह से जहां सड़कों पर चलना दूभर हो रहा है, तो वहीं दोपहर होते ही बाजार सूने हो रहे हैं। बाजारों में ग्राहकों के की कमी से दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों को हर तरह के उपाय करने के बाद भी भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। मई के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी पूरे शवाब पर है। सूरज की तपिश से लोग आग की मानिंद तप रहे हैं।

[URIS id=8357]

लू के थपेड़े लोगों को बीमार कर रहे हैं। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शरीर भी तापमान के आगे जबाव दे रहा है। लोगों के शरीर पर घमोरियां होनी शुरू हो गई हैं। लोगों के चेहरे लाल पड़ रहे हैं। घर से निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। हर तरफ गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। गर्मी में एक तरफ लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ संक्रामक रोग भी लोगों पर धीरे-धीरे पकड़ बनाते जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में भी गर्मी जनित रोगों के शिकार लोग पहुँचने लगे हैं।
गौरतलब हो कि चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के असर से झारखंड के लोगों को दो-तीन दिनों तक गर्मी से हल्की राहत दी थी, लेकिन उसके गुजर जाने के बाद फिर से गर्मी अपने तेवर में है। राजधानी रांची सहित धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, कोडरमा सहित लगभग सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पूरे राज्य के तापमान की बात करें तो ये 40 से लेकर 45 डग्री तक पहुँच चुका है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है व धूप व गर्मी के बीच कोल्हान, कोयलांचल व संताल में चुनावी पारा भी हाई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत