थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दिये कानून-आत्मरक्षा के टिप्स

चाईबासा: जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बुधवार को थाना परिसर में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कानून और आत्मसुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की चर्चा करते हुए प्रेरित किया, कि महिला शक्ति देश का भविष्य है। यही दुर्गा है व यही लक्ष्मी है, यही पार्वती है व यही मर्दानी लक्ष्मी बाई है।
श्री मोदक ने कहा कि आज लड़कियों को पढ़ाई पर ध्यान देकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए। शिक्षा ही लड़कियों का एकमात्र सुरक्षा का हथियार है। ज्ञात हो कि सेन्टर फॉर केटलायजिंग चेंज संस्था के प्रखंड समन्वयक चंद्रप्रभा कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के 10 से 19 वर्ष के छात्र छात्रायें भ्रमण कर थाना व कानून संबंधी जानकारी लेने जगन्नाथपुर थाना पहुचे थे। थाना प्रभारी ने छात्र- छात्राओं को महिलाओं व बच्चों से संबंधित विभिन्न नियमों व कानून के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के विषय में बताते हुए कहा कि यह एक्ट घरेलू रिश्तों में हिंसा झेल रही महिलाओं को तत्काल और आपातकालीन राहत के लिए बनाया गया है।[URIS id=8357]
कहा कि यदि लड़कियों व महिलाओं के साथ कोई गलत हरकत होती है तो क्या तरीका अपनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस, पोक्सो एक्ट, शोषण से बचाव के तरीके, घरेलू हिंसा, भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार और कर्तव्य तथा कानून संबंधित जानकारी दी। कहा कि छात्राओं को घटनाओं का सामना डरकर नहीं, बल्कि डटकर करना चाहिए। कभी भी कोई घटना हो, उससे डरे नहीं बल्कि पुलिस को तुरंत सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे है, जिनकी जानकारी रखना जरूरी है। कोई छेड़छाड़ या छींटाकशी का प्रयास करता है तो ऐसे में विरोध करना सीखे, उनसे डरे नहीं परिजनों की माध्यम से तुरंत पुलिस को भी जानकारी दे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं व बच्चो की सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा तत्पर है। इसके लिए पुलिस गश्ती करते हुए स्कूलों, कॉलेज, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखती है। इस मौके पर सअनि उमेश प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, मुंशी बिल्लू महतो, प्रकाश बेहरा तथा जगन्नाथपुर शिव मंदिर टोला, दीगनुसाई, कैलेया, जीलिंगबुरु, जिनतुगड़ा, बनकटी आदि ग्रामो के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन