पहले वर्ष में ही जियो ने दिखाया प्रॉफ़िट

पहले वर्ष में ही जियो ने दिखाया प्रॉफ़िट

723 करोड़ का हुआ शुद्ध लाभ


कड़े प्रतिस्पर्द्धी माहौल में जियो ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस कम्पनी ने 31 मार्च 2018 तक 18 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े हैं। सूत्रों की मानें तो इसने डिजिटल ऑफरिंग पर ग्राहकों का भरोसा बढा़ है। Q4 में 506 करोड़ जीबी के रिकॉर्ड स्तर पर डेटा खपत हुई है। पिछले तिमाही के मुकाबले डेटा की खपत में 17.4% की बढ़ोतरी हुई है।
खबरों की मानें तो दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली डिजिटल सर्विसेज प्लेटफार्म अब जीयो बन चूकी है।

चौथी तिमाही का जियो का स्टेंडअलोन शुद्ध लाभ ₹510 करोड़ रहा है ।
आपको बता दें जियो का स्टेंडअलोन रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 3.6% बढ़ोतरी के साथ ₹7,128 करोड़ रहा है।
जियो का स्टेंडअलोन EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 2.5% बढ़ कर ₹2694 करोड़ रहा है। वहीं EBITDA मार्जिन 37.8% रहा। चौथी तिमाही में औसत रेवेन्यू प्रति ग्राहक (ARPU) ₹137.1 प्रतिमाह रहा।

चौथी तिमाही में कुल वॉयस ट्रैफिक ₹37,218 करोड़ मिनट रहा। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश डी अंबानी, के वक्तव्य को देखा जाए तो : “इस समय पूरी दुनिया सामाजिक, मोबाइल और डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रही है। मुझे खुशी है कि जियो के आने के बाद भारत इस क्रांति में एक अग्रणी देश बन कर उभरा है। जियो में काम करने वाले हर व्यक्ति को आज गर्व है कि वो अपने देश की डिजिटल शक्ल को बदलने में मदद कर रहा है और साथ ही देश के नागरिकों को डिजिटली सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। जियो ने हर भारतीय के हाथ में डेटा की ताकत दी है, जिससे वह अपने सपने पूरे कर सके। साथ ही देश को डिजिटल दुनिया के शिखर पर ले जा सके।

प्रतिस्पर्धी बाजार के बावजूद जियो ने बेहतरीन वित्तीय नतीज़े दिखाए हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि जियो का व्यापारिक मॉडल दमदार है, और यह ग्राहकों और सहयोगियों को सबसे ज्यादा वैल्यू देने में समर्थ है। जियो ने लगातार शानदार वित्तीय नतीजे दिखाए हैं और वह भविष्य में भी इस दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की ताकत रखता है।“

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत