अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को 103 एआईएम-9एक्स मिसाइल बेचने की दी मंजूरी

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को 103 एआईएम-9एक्स मिसाइल बेचने की दी मंजूरी
अमेरिका से दक्षिण कोरिया को मिलेंगी 103 मिसाइलें

अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को 103 एआईएम-9एक्स साइडवाइंडर ब्लॉक II एयर-टू-एयर मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस रक्षा सौदे की अनुमानित लागत 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर बताई गई है। दक्षिण कोरिया ने मिसाइलों के अलावा 10 गाइडेंस यूनिट, प्रशिक्षण सामग्री, उपकरण और स्पेयर पार्ट्स की भी मांग की है।

वॉशिंगटन: अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को एआईएम-9एक्स एयर-टू-एयर मिसाइलें और उनसे जुड़े उपकरण बेचने की मंज़ूरी दे दी है। विदेश विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इस प्रस्तावित बिक्री से एशियाई सहयोगी देश की हवाई सुरक्षा क्षमता को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, विभाग ने सरकार-से-सरकार के बीच होने वाली 'फॉरेन मिलिट्री सेल' (एफएमएस) के बारे में अपने फ़ैसले की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत 12.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इस प्रस्तावित बिक्री के लिए कांग्रेस को सूचित करना और उसकी समीक्षा जरूरी है।

Jharkhand Govt Ad
विभाग के अनुसार, दक्षिण कोरिया ने 103 एआईएम-9एक्स साइडवाइंडर ब्लॉक II टैक्टिकल मिसाइलें और 10 गाइडेंस यूनिट खरीदने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही, प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री और उपकरण तथा स्पेयर पार्ट्स जैसी अन्य रक्षा संबंधी चीज़ें भी मांगी गई हैं।

विभाग ने एक बयान में कहा, "यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इससे एक प्रमुख सहयोगी देश की सुरक्षा बेहतर होगी, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए एक अहम ताकत है।"

बयान में आगे कहा गया, "इस प्रस्तावित बिक्री से दक्षिण कोरिया की हवाई सुरक्षा क्षमता बढ़ेगी, जिससे वह मौजूदा और भविष्य के खतरों का सामना करने में सक्षम होगा। साथ ही, इससे क्षेत्र में आक्रामकता को रोकने और अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम करने की क्षमता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।"

विभाग ने बताया कि इस सौदे के लिए मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में स्थित आरटीएक्स कॉर्पोरेशन होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत