अपने गिरेबां में झांके सुबोधकांत: भाजपा

अपने गिरेबां में झांके सुबोधकांत: भाजपा

रांची: भाजपा प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल का कहना है कि सुबोधकांत सहाय जिस पार्टी से संबंध रखते हैं, उसी पार्टी ने 1975 में आपातकाल थोपकर अधिनायकवादी छवि से देश को अवगत कराया था। आपातकाल के दौरान विरोधी नेताओं को जेल में डालना व मीडिया के स्वतंत्रता पर कुठाराघात, अधिनायकतावादी सोच को बढ़ावा देनेवाली पार्टी ही कर सकती है। ऐसे में अनरलगत बयानबाजी करने से पहले सुबोधकांत को पहले अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए।
श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्धारा भाजपा पर नफरत व अधिनायकवाद फैलाने का आरोप लगाया जा रहा था। इसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि 1984 में देशव्यापी सिख नरसंहार इस अधिनायकवादी सोच का परिचायक था या नहीं ? कांग्रेस ने अनेक अवसरों पर देश के संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने का काम किया है, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सांप्रदायिक तुष्टिकरण की नीयत से बहुमत का घमंड दिखाते हुए संसद से पलट दिया था व एक पीड़िता शाहबानों को न्याय से वंचित किया था।
सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों पर सुविधा अनुसार सवाल खड़े करना एवं समर्पित न्यायपालिका जैसी सोच को बढ़ावा देना देश की पुरानी पार्टी के अधिकनायकवादी सोच का ही परिणाम है। जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था को भी कमजोर करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ा। बार-बार ईवीएम का रोना रोकर देश के मतदाताओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सीएजी की रिपोर्ट की अवहेलना करना और बार-बार इस मामले पर झूठ बोलना पार्टी की अहंकारवादी और अधिनायकवादी सोच को ही प्रतिबिंबित करती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम