सुबोधकांत- बंधु तिर्की ने खलारी में मांगा वोट
On
रांची: महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने आज खलारी के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के लिए वोट मांगा। कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गांव, ग्रामीणों एवं गरीबों के बारे में सोचती है व उनके लिए कार्य करती है। देश में गांव और ग्रामीणों के विकास के लिए आज जितनी भी योजनाएं चल रही है वह कांग्रेस की देन है।
कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनायी है जिसका लाभ देश की गरीब जनता को मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए मनरेगा हो या किसानों की ऋण माफी, बुजूर्ग लोगों के लिए वृद्धाव्यस्था पेंशन, विधवाओं को पेंशन, बीपीएल वालों को आवास, स्वस्थ्य सुविधा या फिर खाद्य सुरक्षा सभी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस को चुनाव जितनी के लिए झूठे वायदे करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने गरीबों के लिए योजना बनाकर उनका विकास कर के दिखाया है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट पाने के लिए चुनावी वायदा करती है और बाद में वायदा को जुमला कह कर जनता का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि सता पाने के लिए भाजपा ने पिछले चुनाव में जितनी भी घोषणाएं की थी।
सता पाने के बाद सभी घोषणाओं को जुमला कहती है चाहे वह मंहगाई का मामला हो, पेट्रोल-डीजल का दाम हो, या फिर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये डालने की घोषणा हो। भाजपा सभी चुनावी वायदों को सता में आने के बाद भूल गई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा को झूठ के लिए सबक सिखाने का मौका है। मतदाताओं से अपील किया कि महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय को वोट देकर भाजपा को सबक सिखाये। श्री सहाय ने आज खलारी, डकरा, राय, बमने, केडी अंबेडकर चौक, बाजार टांड़, करकट्टा, धमधमिया, हेसालोंग, नावाडीह, लपरा, दुली एवं चामा चौक आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क और बैठक कर मतदाताओं से वोट मांगा।
मौके पर राजन सिंह रजा , शूरेश बैठा , अब्दुला अंसारी , मिंटु सिंह सोनु पांडे , मेरी तिर्की , सुनील सिंह , अरविंद सिंह , अर्जुन मांझी , तनवीर आलम , इंदिरा देवी , पुजा देवी, राजेश सिन्हा, सन्नी , कुलदीप कुमार , कुमार रौशन , बंटी सिंह , सत्यम अंसारी , इस्माइल अंसारी , सहित महा गटबंधन के दर्जनों साथी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







