लघु नाटक के मार्फत स्वच्छता संदेश, सीसीएल में स्कीट प्रतियोगिता
On
रांची: स्वच्छ भारत अभियान में बच्चों व आमजन की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन किया गया है, इसी कड़ी में आज ‘’विचार मंच’’ में ‘’स्की्ट प्रतियोगिता’’ का आयोजन किया गया। इस बाबत रांची महिला काॅलेज, गोस्नर कॉलेज, आईएमएस, रांची, एक्सआईएसएस, बीआईटी मेसरा, झारखंड फिल्म व थियेटर एकेडमी (जेएफटीए), संत पॉल जैसे काॅलेजों के विद्यार्थियों ने अपने लघु नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
[URIS id=9499]
इस बाबत प्रथम स्थान पर आये झारखंड फिल्म एंड थियेटर एकेडमी, द्वितीय बीआईटी मेसरा व तृतीय स्थान पर आये महिला काॅलेज को पुरस्कांर से सम्मािनित किया गया। सीसीएल कर्मियों के बीच 16 जून से 27 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दिव्याम सिंह, उप प्रबंधक (प्रेस), प्रेस विभाग व रमेंद्र बनर्जी, जूनियर डीईओ, अधिकारी स्थापना विभाग से व अंग्रेजी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अनामिका सिंह, उप प्रबंधक (एनईई) को विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर केएल सुंदर, श्वेता हांसदा, निकिता भदानी, प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित








