रांची: 21 अक्टूबर को मंगल पाठ का आयोजन
On
रांची: श्री केडिया सभा के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मंगल पाठ अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 अक्टूबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम हरमू रोड में द्वारिका पथ (दिगंबर जैन भवन वाली गली) स्थित केडिया भवन में चंद्र प्रकाश श्रीमती सुशीला देवी केडिया के निवास स्थान में 3:00 से 7:00 बजे तक होगा। इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया जाएगा। 101 महिलाओं के साथ सस्वर मंगल पाठ के उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होगा।
सभा के महामंत्री ललित केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ पधारकर मंगल पाठ श्रवण कर भजनों का आनंद उठाएं और पुण्य के भागी बने। इस पावन कार्य के लिए केडिया सभा अपने सभी सहयोगियों एवं दादी मां के भक्तों का सदैव आभारी रहेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







