कोडरमा: जन्माष्टमी की धूम

कोडरमा: जन्माष्टमी की धूम

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के 55 वें स्थापना दिवस पर परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, विहिप हजारीबाग के मंत्री मनोज चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, पूजा प्रबंध समिति जयनगर के अध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी सहित कई लोग मौजूद थे। इस बाबत श्री चंद्रवंशी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की विश्व के 123 देशों में शाखाएं चलाई जा रही है।
कहा कि विहिप सरकार से मांग करेगी, कि बंग्लादेश द्वारा घुसपैठ अविलंब बंद हो। गौ माता की करुण पुकार सुने व पूर्ण रूप से गौ तस्करी व गौ हत्या सरकार बंद करें। श्री अरविंद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 1964 में महाराष्ट्र में संदीपनी आश्रम में हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवरकर के आह्वान पर समस्त पंथो एवं धर्माचार्य, शंकराचार्य की सहमति पर इस संगठन की स्थापना किया गया था। कार्यक्रम को कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मोदी, जिला मंत्री अजय कुमार वर्मा, सदानंद सिंह, सुरेन्द्र भाई मोदी, राजकुमार यादव सहित कई लोगों ने संम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के महेश पांडेय ने किया। मौके पर राजनारायण सिंह, प्रमिला बर्णवाल, शशिकान्त प्रसाद, संतोष साव, सुनील सिंह, सरोज सोनी, रामविलास स्वर्णकार, मनोज सोनी, भातु राम, रामवतार सिंह, विनोद साव सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक