मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न
On
पप्पू पाण्डेय
सरिया (गिरिडीह): क्षेत्र में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। विभिन्न इमामबाड़ा से ताजिया निकाला गया। जो गांव के विभिन्न टोले- मोहल्ले से होकर निर्धारित रूट से दोपहर 12:00 बजे पुनः इमामबाड़ा वापस आया। वहीं जुम्मा का नमाज अदा करने के बाद लोग ताजिया लेकर क्षेत्र के रैनटांड पहुंचे। इस बीच लोगों ने या हुसैन-या हुसैन आदि धार्मिक नारे लगाए। वहीं रैनटांड पहुंचकर लोगों ने लाठी- डंडे का खेल दिखाया। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा राष्ट्रीय झंडे को आसमान में लहराते हुए देशभक्ति नारे भी लगाये।
वहीं सरिया प्रखंड के केशवारी, मोकामो, चिरुआं, कुसमर्जा, खैरोन, नावाडीह, दर्जी मुहल्ला, केशवारी, न्यू अलीपुर, दुर्गी धवैया, तिलाबानी, पचम्बा आदि जगहों पर मेले का आयोजन किया गया था। जिसका लोगों ने पूरा लुफ्त उठाया।
त्यौहार के मद्देनजर एक ओर जहां स्थानीय शांति समिति के सदस्य सक्रिय थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी दिखी। बहेरवाटॉड सरिया स्थित रैनटाँड में फागु पंडित, मो.नसीम, नकुल सिंह, माे. शौकत, विनोद ठाकुर, अब्दुल हमीद, मुमताज अली, मो. तबरेज, मो.ताहीर, राजेन्द्र मंडल, श्याम सुन्दर यादव आदि लोगों ने शान्ति पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने में अपनी भूमिका निभाई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







