हिंडाल्को प्लांट तालाब धंसने के बाद राहत कार्य जारी

हिंडाल्को प्लांट तालाब धंसने के बाद राहत कार्य जारी

रांची: राजधानी से 65 किलोमीटर दूर स्थित हिन्डाल्को के लाल तालाब हादसे के बाद से प्रशासनिक तमगा हरकत में है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही इस बाबत घटनास्थल पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय प्रबंधन द्वारा इसी के तहत वहां एक अस्थायी सड़क बनाना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे में कई वाहनों के साथ सैकड़ों लोग मलबे में दब गये हैं, वहीं दूसरी ओर हिंडाल्को प्रबंधन इससे इंकार कर रहा है। वहीं घटनास्थल पर कई वाहन मलबे में फंसे नजर आ रहे है, जिससे जान- माल की क्षति से इंकार नहीं किया जा सकता है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्त्ताओं के अलावा सैकड़ों लोग की भीड़ मौके पर एकत्रित है। घटना से स्थानीय लोगों में कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी देखी जा रही है।

घटना के बाद इस बार भाजपा के रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हिन्डाल्को में हुए हादसे के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद राहत व बचाव कार्य में लगे अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा। मौके पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गी के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक