रांची: विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त राजकीय अवकाश हो
On
जय आदिवासी परिषद ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन
रांची: जय आदिवासी परिषद सहित विभिन्न आदिवासी संघों ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, असम सहित कई राज्य सरकारों की तर्ज पर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इन्होंने राज्यपाल, मंत्रियों, विधायकों, मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष व झारखंड कोटे से बने मौजूदा व पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित अभी के 14 सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सहित यहां के सभी विधायकों से सामूहिक पहल करने की मांग की है।
[URIS id=9499]
प्रदेश प्रवक्ता हलधर चंदन पाहन ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से आदिवासियों को संरक्षित करने की मांग की गई है। कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी के दिन सरकार एक ऐतिहासिक महोत्सव का आयोजन कर राज्यवासियों को तोहफा दे। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, चिकित्सा बेहतर शिक्षा खेलकूद एवं कला संस्कृति के माध्यम से बेहतर जीवन देने हेतु प्रोत्साहित करें। कहा कि आदिवासी समुदाय बेहद सरल एवं शांतिप्रिय स्वभाव के होते हैं। कहा कि 2019 में जय आदिवासी केंद्रीय परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी जोरों से की जा रही है। ज्ञापन एवं मांगपत्र देने के क्रम में विशेष रूप से मोती कच्छप, महिला अध्यक्ष निरंजना हेेरेंज टोप्पो, जिला अध्यक्ष पारस लकड़ा, उपाध्यक्ष गीता लकड़ा, उपाध्यक्ष अरुण उरांव, महासचिव मुन्ना टोप्पो, जयंत टोप्पो, विमल उरांव, सुरेश शंकर उरांव, महेंद्र मुंडा सहित कई लोग शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









