रांची: आरजी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने राज्य सरकार को बताई समस्या

रांची: आरजी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने राज्य सरकार को बताई समस्या

रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने प्रेस रिलीज जारी कर राज्य सरकार को कई समस्याएं गिनाई। उन्होंने प्रेस रिलीज में लिखा कि वैश्विक महामारी के समय सरकार के दिशा निर्देशों का पालन हम सभी ने किया। केंद्र सरकार, राज्य सरकार एक तरफ आर्थिक पैकेज की घोषणाएं करती हैं। वहीं दूसरी तरफ परिवहन व्यवसायी वर्ग न तो इस लॉकडाउन काल में टैक्स माफ़ करती है बल्कि टैक्स नहीं जमा करने के कारण जुर्माना राशि भी ले रही है। वहीं डीज़ल, पेट्रोल के दाम में भी वृद्धि कर दी गई है। टोल टैक्स की राशि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: रांची के अखबार : चक्रवात से 14 की मौत, झारखंड में एक दिन में मिले 42 कोरोना संक्रमित, अन्य खबरें

अधिकांश मालवाहकों का परिचालन बन्द ही रहा है। दुकानें, सभी गोदाम, बाजार बंद रहे, वैसी परिस्थितियों में वाहन खड़े ही रहे। जो कुछ वाहनों का परिचालन हुआ वह लम्बी दूरी के लिये आवश्यक जीवनपयोगी आवश्यक सामग्री की ढुलाई के लिये ही। रोजगार बन्द होने के कारण अन्य व्यवसायी वर्ग के साथ साथ ही वाहन मालिकों के समक्ष भी जीवनयापन की समस्या उतपन्न हो गई है। ऐसी परिस्थितियों मे कम से कम वाहनों के आवश्यक कागजातों के शुल्क में छह माह की छूट देनी चाहिये। ऋण आदायगी की किस्त जमा करने की छूट आगामी 6 महीनों की छूट दिया जाये।

वर्तमान परिस्थितियों के सामान्य होने पर भी वाहन मालिकों के समस्य आर्थिक समस्याओं की वजहों से यह कैसे सम्भव होगा? वह कागज़ातों के टैक्स, परमिट शुल्क जमा करे कि वाहन की क़िस्त राशि की अदायगी करे। सरकार परिवहन व्यवसायी वर्ग के लिये विचार करे और आर्थिक पैकेज की घोषणा करें।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक