रांची के अखबारों की सुर्खियां : रघुवर को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार, निशाने पर भाजपा के सांसद-जिलाध्यक्ष, अन्य खबरें
रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को सुर्खी बनाया है. अखबारों ने आज प्रदेश की खबर को अहमियत दी है. इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की बैठक होने संबंधी खबर भी प्रमुखता से है. सूबे की खबर में भाजपा की चुनाव समीक्षा व बाबूलाल मरांडी की संभावित घर वापसी प्रमुख खबरें हैं.
प्रभात खबर ने लीड खबर दी है : रघुवर को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार. अखबार ने लिखा है कि पिछली सरकार के कार्याें पर सवाल उठ रहे हैं और एक-एक कर उनकी जांच करायी जा रही है. इसमें स्किल समिट, स्कूलों का विलय, पथ निर्माण विभाग में टेंडर घोटाला, शौचालय घोटाला एवं ग्लोबल इनवेस्टमेंट सम्मिट जैसे मामले हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि पिछली सरकार के कार्याें का आडिट होगा. अखबार ने खबर दी है कि पहला गिरमिटिया के लेखक पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन हो गया. अखबार ने एक खबर दी है कि शौचालय घोटाला में अभियुक्तों ने पिता-पत्नी के खाते में पैसे डाले. यह वाकया गुमला जिले का है और डीसी ने सभी बीडीओ को 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.अखबार ने एक खबर दी है कि राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं बीएल संतोष के सामने भाजपा के चुनाव हारे नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बैठक में यह आरोप लगाया गया कि जिलाध्यक्ष से लेकर सांसद तक ने भितरघात किया. समीक्षा बैठक में भााजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पर भी राय मांगी गयी. लोजपा ने मांग की है कि पूर्ववत आरक्षण का लाभ मिलता रहे. कतरास से एक खबर है: रेल लाइन से 150 फीट पर धंसी जमीन, 10 फीट नीचे समाया घर.
हिंदुस्तान ने लीड खबर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक को बनाया है. अखबार ने इसका शीर्षक दिया है भितरघात से हारी भाजपा. केंद्रीय टीम के सामने प्रदेश के नेताओं व उम्मीदवारों ने अपनी बातें रखीं. इसके साथ ही यह खबर भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व ओम माथुर से रविवार को दिल्ली में
से बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की है और झाविमो के भाजपा में विलय की कवायद तेज हो गयी है. अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप मंे बांग्लादेश के जीतने की खबर भी है. अखबार ने खबर दी है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का 19 फरवरी को एलान हो सकता है. एक खबर है: पाक की नियंत्रण रेखा पर लगातार दूसरे दिन गोलीबारी.
अखबार ने सूचित किया है कि आस्कर पुरस्कारों का आज एलान किया जाएगा. अखबार ने खबर दी है कि कंपनी खोलना और आसार होगा व बिहार में मधुमेह की जांच घर-घर जाकर होगी.मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कल से होने की खबर भी है. पलामू से खबर है कि मंदिर घूमाने के बहारे किशोरी से गैंगरेप किया गया. इंटर के दो छात्रों ने ऐसा किया और लड़की को पलामू मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है.
दैनिक जागरण की पहले पन्ने की एक खबर दो दूसरे अखबारों से अलग है, वह है: आज से अफसरों की क्लास लेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. यह खबर आज व कल सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक से संबंधित है. विभाग के प्रमुखों को पिछले पांच साल के दस्तावेज के साथ इसमें तलब किया गया है. यह बैठक जारी वित्तीय वर्ष के योजना व्यय एवं कामकाज को धरातल पर उतारने के संबंध में होगी. अखबार ने अयोध्या वाली खबर का शीर्षक दिया है: राम मंदिर निर्माण की तिथि का एलान जल्द. नव संवत्सर से हनुमान जयंती के बीच तय हो सकती है तारीख. अखबार ने लिखा है कि 19 को नव गठित ट्रस्ट की पहली बैठक होगी और इसमें महंत नृत्य गोपाल दास इसमें शामिल हो सकते हैं. रांची से खबर है कि छेड़खानी से तंग युवती ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की. यह पंडरा इलाके की घटना है. भाजपा की समीक्षा बैठक की खबर है जिसमें हारे हुए विधायकों ने कहा कि चुनाव में भितरघात हुआ. हारे हुए व जीते हुए विधायकों के साथ पार्टी की केंद्रीय टीम ने अलग-अलग बैठक की और सांसदों व जिलाध्यक्षों की भूमिका पर भी सवाल पूछे गए. इस खबर के साथ ही महासचिव अरुण सिंह का बयान है कि रघुवर सरकार ने ऐतिहासिक काम किया. मशहूर लेखक गिरिराज किशोर के निधन व अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप में बांग्लादेश के विजयी होने व भारत के उपविजेता बनने की खबर भी अखबार ने दी है.
दैनिक भास्कर की लीड खबर है : 14 साल बाद होगी मरांडी की घर वापसी, 17 को झाविमो का भाजपा में होगा विलय. अखबार ने लिखा है कि झाविमो की कार्यसमिति में 11 फरवरी को विलय का प्रस्ताव पारित होगा. अखबार ने लिखा है कि जेपी नड्डा एवं अमित शाह से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी दिल्ली से रांची लौट आए हैं. एक खबर है कि प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असहमत, एनडीए में रार. यह खबर सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के उस कथन के संबंध में है, जिसमें कहा गया था कि प्रमोशन में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं, सरकारों को बाध्य नहीं कर सकते. उधर, लोजपा ने आरक्षण की पुरानी व्यवस्था बरकरार रखने की मांग की है. एक खबर है कि चैरिटी मैच में सचिन तेंदुलरकर खेले और 37 करोड़ रुपये जुट गए. भास्कर ने पोर्न साइटों पर रोक के अभियान को लेकर एक स्टोरी की है और इसका शीर्षक दिया है: निर्भया के आरोपी हों या हैदराबाद के दरिंदे, पोर्न वीडियो देखने के बाद वहशी हो गए, क्या इन घटनाओं को रोका नहीं जा सकता था? अखबार ने इस स्टोरी में ऐसी कई घटनाओं की खबर दी है.
Related Posts
Latest News



