रांची- जमशेदपुर रोड का निर्माण 18 माह में पूरा होगा: केके सोन

रांची- जमशेदपुर रोड का निर्माण 18 माह में पूरा होगा: केके सोन

रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु भेजी गई है अधियाचना
रांची: पथ निर्माण विभाग के सचिव केके सोन ने दावा किया है कि बहुप्रतिक्षित रांची- जमशेदपुर रोड का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा हो जाएगा। इस बाबत आ रही सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 तक रोड बनकर तैयार हो जाएगा। वे विभागीय उपलब्धियों को लेखा- जोखा रख रहे थे। कहा कि सहायक अभियंता (असैनिक) के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए पथ निर्माण विभाग के कुल 228 रिक्त पदों, जल संसाधन विभाग के 383 तथा पेयजल विभाग के 26 रिक्त पदों की अधियाचना झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को प्रेषित की गयी है।
सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता (यांत्रिक) के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए जल संसाधन विभाग के कुल 84 रिक्त पदों तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कुल 11 रिक्त पदों की अधियाचना भी जेपीएससी को प्रेषित की गयी है। कहा कि कनीय अभियंता (असैनिक) के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए पथ निर्माण विभाग के कुल 237 रिक्त पदों की अधियाचना कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को है। झारखंड अभियंत्रण सेवा नियुक्ति नियमावली, 2016 (संशोधित) के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता (असैनिक) के कुल 38 तथा मुख्य अभियंता के चार पदों पर प्रोन्नति अगस्त या सितंबर महीनें में दी जाएंगी। श्री सोन ने कहा कि विभाग ने पिछले साढ़े चार वर्ष में 5575 किमी सड़क का निर्माण कराया है। इनमें पुर्ननिर्माण, मरम्मत शामिल हैं। राज्य में 2014 तक 7939 किमी रोड का निर्माण किया गया था।
उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 3.39 किमी रोड का निर्माण हो रहा है। पहले 1.55 किमी होता था। रोड निर्माण में दोगुना की वृद्धि हुई है। 4.5 वर्ष में 122 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया गया है, जबकि पूर्व में 127 ही हुआ था। कहा कि आगामी चार माह में विभाग ने 400 किमी रोड निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके अलावे 15 पुल का भी निर्माण कराया जाएगा। इनमें छतरपुर- जपला, देवघर- मधुपुर, घाघरा-नेतरहाट, हजारीबाग- कटकमसांडी, पिठोरिया- ठाकुरगंज, चाईबासा-टाटा, सरायकेला- राजनगर मुख्य रुप से शामिल हैं। सचिव ने कहा कि गोविंदपुर- साहेबगंज पथ पर आवागमन जारी है। रिंग रोड को लोकार्पित किया गया है। दोनों हिस्से एनएचआई द्वारा बन रहा है। इसके लिए टेंडर निकल चुका है। इसकी समय सीमा 18 माह की है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट क्षेत्र वाले सड़कों का भी निर्माण कराया जा रहा है। राज्य के 24 में 19 जिले आकांक्षी हैं। इन जिलों में आधारभूत संरचना को विकसित करना है। यह प्राथमिकता के तौर पर है। उन्होंने कहा कि भारत माला परियोजना के तहत संबलपुर- रांची, रायपुर- धनबाद का प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि गंगा पुल के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन नहीं हो पाया। इसका पुनः टेंडर हुआ है। दोबारा टेंडर प्राप्त करने की अंतिम तिथि छह अगस्त रखी गयी है। प्रेस मीट में पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक