रांची: मोदी का अनन्य भक्त
On
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश- विदेश की 65 सभाओं में अपने खर्च पर शामिल होनेवाले उनके एक अनन्य भक्त रांची भी पहुंचे। इनका नाम श्रवण साह है व ये बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत पनहोर के निवासी हैं। मोदी के प्रति इनकी दीवानगी अपने आप में बेहर अनूठा है व संभवत: किसी नेता के प्रति ऐसी ललक कम ही देखने को मिलती है।
इसी कारण मोदी जी की सभा देश में हो रही हो या फिर विदेश में श्रवण वहां जरुर पहुंचते हैं। राजधानी रांची के प्रभात तारा धुर्वा मैदान में ये अपने निराले अंदाज में पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वे वहां आए लोगों के आर्कषण का केंद्र बने रहे। इनकी मान्यता है कि यदि देश का विकास कर सकता है, तो वे मोदी ही हैं। कहते हैं कि मोदीजी से देश के विकास को एक नई दिशा दी है। वे देश को समृद्ध व लोगों को खुशहाल बनाने का काम कर रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







