रांची: गर्लफ्रेंड की सहेली को सरेआम पीट रहा था आशिक, लोगों ने की धुनाई

रांची: गर्लफ्रेंड की सहेली को सरेआम पीट रहा था आशिक, लोगों ने की धुनाई

पुलिस को सौंपा
रांची: राजधानी रांची के एक युवक का अपनी प्रेमिका से किसी मामले पर बकझक हो गई। इसी क्रम में उस युवक ने रातू रोड में शुक्रवार को अपनी प्रेमिका की सहली के साथ बीच रास्ते में सरेआम पिटाई कर रहा था। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने लड़के को धुन दिया। इसक बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
रातू रोड के शिव दुर्गा मंदिर के पास यह लड़का छात्रा के साथ मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ समझकर युवक की जमकर पिटाई भी की। इसकी सूचना पर सुखदेव नगर थाने की पुलिस पहुंची और युवक को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था। लेकिन उसकी प्रेमिका को उसकी सहेली ने उसके खिलाफ भड़का दिया, जिससे उसकी प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया।
इस प्रकरण में प्रेमिका की सहेली ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि वह रातू रोड के एक स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में पढ़ने वाली उसकी सहेली इस गलत लड़के के प्यार में पड़ गयी थी। उसने अपनी सहेली को इस लड़के की गंदी करतूतों के बारे में बताया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवक को पीआर बांड लिखवाकर छोड़ दिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक