रामगढ़: चेंबर सदस्य मिले डीसी से, व्यापारियों की परेशानी बतायी
On
रामगढ़: शुक्रवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण ने डीसी से मिलकर उन्हें रामगढ़ अंचल में व्यापारियों को हो रही परेशानी का जिक्र किया। कहा कि दाखिल खारिज, जमीन खरीद बिक्री के लिए होने वाले ऑनलाइन मेल, रसीद कटवाने में, जामबंदी करेक्शन करवाने में व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे गैरमजरूआ भूमि के रसीद कटनी में आ रही अड़चन की बात भी डीसी को समझायी गई। डीसी ने इनकी बातों को सुनने के बाद कहा कि जिनकी जमाबंदी पूर्व से वैध घोषित है, जिस पर कोई अवैध जमाबंदी होने का मुकदमा लंबित नहीं है। उन सब जमाबंदी को मालगुजारी रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया गया है । इस संबंध में उन्होंने चेंबर को विस्तार से एक आवेदन देने की बात कही। चेंबर के पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, अधिवक्ता द्वारा डीसी के समक्ष बातों को रखा गया। मौके पर विमल बुधिया, प्रदीप सिंह, आनंद अग्रवाल, अनूप सिंह, विनय सिंह, माणिक चंद जैन, अशोक अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, परशुराम साह, रविंद्र साह सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







