तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, फानी’ तूफान का असर

तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, फानी’ तूफान का असर

रांची: चक्रवाती तूफान फानी की चपेट में झारखंड भी आ चुका है व मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदल लिया। झमाझम बारिश व तेज हवाओं ने लोगों को चिलचिलाती धूप में राहत का मरहम लगाया। आसमान में घने बादलों ने पांव पसार लिये हैं व मेघ गर्जन के साथ बिजली की तड़तड़ाहट चहुंओर गूंज रही है। मिल रही खबरों के मुताबिक कई स्थानों पर वज्रपात की खबर भी है। संभावना जतायी जा रही है कि एकाएक ये मौसमी परिवर्तन साइक्लोनिक सर्कुलेशन फानी की बजह से हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शहरवासियों को अगले एक-दो दिनों में चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत दो मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। झारखंड में इस सिस्टम का आंशिक असर होगा।
मौसम जानकारों ने इसे फानी (एफएएनआइ) नाम दिया है। अगले 12 घंटे में इस सिस्टम के सीवियर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में व उसके 24 घंटे बाद वेरी सीवियर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित होने की संभावना है। एक मई तक यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर व उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा ओड़िशा के आंतरिक हिस्सों व उससे जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। बताया जा रहा है कि एक मई को दक्षिणी झारखंड के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है,जबकि दो मई को दक्षिणी व मध्य झारखंड के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान दक्षिणी व मध्य झारखंड के कुछ जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी
Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल