वर्षों बाद खुला एफसीआई का गोदाम
On
- मज़दूरों में हर्ष
आसिफ
सरिया(गिरिडीह): भारतीय खाद्य निगम के अनाज का रैक हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट में शनिवार को आकर लगा। जिससे स्थानीय मजदूरों ने खुशी जाहिर की है। अब सैकड़ों मजदूरों को रोजगार मिलेगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों को भी इससे आमदनी होगी। इस संबंध में बताया जाता है कि भारतीय खाद्य निगम का कार्यालय सरिया में वर्षों पूर्व से था, जहाँ रेल मार्ग से मालगाड़ी द्वारा हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से अनाजों की अनलोडिंग कर झारखंड के कोने-कोने में भेजी जाती थी। परंतु अपरिहार्य कारणों से बीते एक दशक पूर्व एफसीआई का कार्यालय व गोदाम सरिया से हटा लिया गया था। जिसके कारण यहाँ के सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए थे। उनके जीवन निर्वाह में कठिनाई होने लगी थी। इसी वर्ष सरिया के छतरबाद गाँव में 10,000 मेट्रिक टन क्षमता वाले दो गोदाम का निर्माण कराया गया।
जिसका उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय और विधायक नागेंद्र महतो द्वारा 12 मई 2018 को किया गया था। इस संबंध में गोदाम संचालक रामजी कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को एफसीआई का पहला रैक हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रेट पॉइंट में पहुंचा है। जिसका अनलोडिंग मजदूरों द्वारा कराकर उसे गोदाम तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
एफसीआई का अनाज का रैक लगने से सैकड़ों मजदूरों को रोजगार मिलना प्रारंभ हो गया है। जिससे मजदूरों सहित अन्य लोग भी लाभान्वित होंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







