विश्व पावर लिफ्टर चैंपियन सुजाता भगत ने थामा बीजेपी का दामन

विश्व पावर लिफ्टर चैंपियन सुजाता भगत ने थामा बीजेपी का दामन

राज्य पुलिस में थी इंस्पेक्टर
रांची: झारखंड सरकार में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रही विश्व स्तरीय पावर लिफ्टर सुजाता भगत ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। विगत दिनों उन्होंने अचानक बीआरएस लेकर सभी को चौंका दिया था। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत एक कार्यक्रम के दौरान महामंत्री दीपक प्रकाश ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
इस बाबत दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा करके लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और अब खेल जगत का झुकाव भी भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। गौरतलब है कि विगत दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में लगभग 400 खिलाड़ियों ने पार्टी का दामन थामा था। आपकों बता दें कि सुजाता ने 2011 में एशिया लेवल पर गोल्ड मेडल और जापान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा 2012 में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
एशिया लेवल में 2014 में गोल्ड मेडल हासिल किया व फिर यूरोप में आयोजित प्रतिस्पर्धा में 2015 में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने यूएसए में 2017 में गोल्ड मेडल और लॉस एंजेलिस में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सुजाता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उनके पति झारखंड में व्यवसाय करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुआ और यही पली-बढ़ी। अभी भी इनका खेल जारी है और वे रविवार को एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन जा रही हैं। इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन करने वाली सुजाता ने झारखंड पुलिस की इंस्पेक्टर के रूप में राजभवन में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
खेल के साथ पार्टी के माध्यम से समाज सेवा से जुड़ना चाहती हैं। भाजपा ही मजबूत व विकसित भारत बना सकती है।
– सुजाता भगत

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत