सरकार व पारा शिक्षकों के बीच आर-पार की लड़ाई होगी : नरेश मंडल

सरकार व पारा शिक्षकों के बीच आर-पार की लड़ाई होगी : नरेश मंडल

पप्पू पाण्डेय


सरिया (गिरिडीह): प्रखंड संसाधन केंद्र सरिया से बुधवार की संध्या 5:00 बजे पारा शिक्षकों द्वारा एक मशाल जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने किया। यह मसाल जुलूस बीआरसी सरिया से निकलकर पूरे सरिया बाजार में घुमा।

Jharkhand Govt Ad
इस बीच लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। झारखंड सरकार होश में आओ, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करो, पारा शिक्षकों को स्थाई करना होगा जैसे नारेबाजी की।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार पारा शिक्षकों को हटाने पर तुली हुई है। रोजगार बढ़ाने के बजाय विद्यालयों को मर्ज कर पारा शिक्षकों को हटाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने का निर्देश भी राज्य सरकारों को प्राप्त है। बावजूद रघुवर सरकार के अड़ियल रवैया से अनुबंध कर्मी आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि सरकार व पारा शिक्षकों के बीच इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। सरकार यदि इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से CID की पूछताछ

कार्यक्रम में रामेश्वर यादव, रमेश सिंह, योगेंद्र सिंह, रामजी टुडू, मनोज शर्मा, रमेश हांसदा, अशोक सिंह, किरण वर्मा, स्वाति कुमारी, बसंती देवी, नीरू उपाध्याय, गणेशराम रविदास, राजेश चौधरी, राजेश मंडल, शंभू महतो, कुलन यादव, आदित्य पांडेय, बलराम शरण, मुन्ना यादव, कपिल देव सिंह, अमृत महतो, निर्मल मंडल, सुखदेव ठाकुर, अजय मंडल सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद से करे समस्याओं का समाधान : राजकुमार राज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम
Deoghar News: तीसरी सोमवारी पर कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की निगरानी, कतार प्रबंधन पर प्रशासन की पैनी नजर
Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम