नगर विकास मंत्री रांची को लालटेन युग में ले जाने को अमादा: कांग्रेस

नगर विकास मंत्री रांची को लालटेन युग में ले जाने को अमादा: कांग्रेस

राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
रांची: सड़क जाम से जूझ रहे रातू रोड राजधानी के रातू रोड इलाके में सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों की आवाज बन कर रविवार को रांची जिला महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री नगर विकास नहीं बल्कि विनाश मंत्री हैं। वे रांची को 21वीं सदी नहीं, बल्कि लालटेन युग में पहुंचाने की कसम खा चुके हैं। कहा कि उनपर अभी एक कहावत चरितार्थ हो रही है कि ‘‘मस्त रहो मस्ती में, चाहे आग लगे बस्ती में’’
रातू रोड चौक से पिस्का मोड़ तक पैदल मार्च करने के बाद कांग्रेसियों ने पिस्का मोड़ पर धरना दिया। इस बाबत कहा कि नगर विकास मंत्री रहने के बावजूद श्री सिंह रोड समस्या को लेकर एक जरा भी गंभीर नहीं दिखे। नेताओं ने कहा, कि यहां कमीशनखोरी का खेल जमकर खेला जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यहां एक ही नाली को बारंबार बनाने का धंधा चल रहा है। इसी तर्ज पर सड़क को बार-बार बनाया जा रहा है। राजधानी वासी नाली की समस्या से त्रस्त हैं, लेकिन इसमें सुधार की गुंजाईस नजर नहीं आती है। कहा कि रातू रोड में जाम व नालियों की समस्या ने लोगों का जीना दुभर कर रखा है। पूरी राजधानी में कचरे का अंबार लगा है, लेकिन कोई परवाह नहीं। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि शहर कचरे के ढेर पर खड़ा है, सफाई के नाम पर आम जनता से मानमाने ढंग से शुल्क वसूली जा रही है, लेकिन सफाई के नाम पर पूरी राजधानी में केवल कचरा दिखता है। यहां के जनप्रतिनिधि पूरी तरह फेलियर साबित हुए हैं।
इस मौके पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद व पूर्व महासचिव ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि नगर विकास मंत्री की पोल खुद उन्हीं के पार्टी के सांसद ने विगत दिनों खोल दी है। उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए स्पष्ट कर दिया है, कि रांची की जनता के साथ धोखा करने वाले वर्तमान विधायक को जनता माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेंद्र सिंह, राजू राम, पूर्णिमा सिंह, कमल ठाकुर, मुंजी सिंह, अजय सिंह, नितिन सिरमोर, काजल भट्टाचार्य, गुड्डू यादव, जयसिंह लूखण्ड, अमित मुंडा, प्रवीण टोप्पो, अजय जैन, बंटी सिंह राजपूत, गौतम उपाध्याय, बाॅबी खान, जीतू आरोड़ा, अमरजीत सिंह, अजय चैधरी, मंटू वर्मा, राजेश कुजूर, निकेश सिंह, पिपलू, विजय जयसवाल, गामा लोहरा, जयप्रकाश वर्मा, राजू पांडेय, मयंक जोशी, अजय शर्मा, पंकज तिग्गा, रौशन बरूआ, प्रकाश राम, प्रकाश सोनी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत