टावर गिरने से दो की मौत, एक घायल
On
मजदूर हित में निदेशालय गठन की मांग
बगोदर: प्रखंड के नागपुर में सोमवार की शाम टॉवर गिरने से देवराडीह पंचायत के गम्हरिया टांड निवासी तेजो महतो (30) व विष्णुगढ़ थाना के भेलवारा के गोलगो गांव के महेश विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई, जबकि छोटकी भेलवारा के सोहन महतो घायल हो गये। इस बाबत पूर्व विधायक विनोद सिंह ने झारखंड सरकार से प्रवासी मजदूरों के हितार्थ प्रभावी निदेशालय गठन करने की मांग की है।
पूर्व विधायक मामले की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मृतक तेजो महतो के घर गम्हरिया टांड पहुंचे थे। उन्होंने इस बाबत परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे दुःख की घड़ी में उनके साथ हैं और हर संभव मदद देने का प्रयास करेंगे। विनोद सिंह ने इस बाबत बीएनसी ट्रांसमिशन पावर लिमिटेड प्राइवेट कंपनी के उच्च अधिकारी से मौके पर ही फोन से बात करते हुए मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा सहायता राशि देने सहित जीवन बीमा का पूरा लाभ दिलवाने की मांग की। श्री सिंह के साथ मौके पर माले के युवा नेता पूरन कुमार महतो, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार महतो, कमल महतो, कारु महतो, अशोक महतो, प्रकाश महतो, मंजूर अंसारी, गोबिंद महतो, डेगलाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







