हित के लिए मैं लोकसभा आवाज उठाया हूँ: रविन्द्र

हित के लिए मैं लोकसभा आवाज उठाया हूँ: रविन्द्र

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अपनी माँगों के समर्थन में मंगलवार को बगोदर, सरिया तथा बिरनी प्रखंड के सैकड़ों पारा शिक्षक कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय से उनके आवास पर मिले। इस दौरान पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतो के नेतृत्व में सांसद डॉक्टर राय को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें टेट पास पारा शिक्षकों के समायोजन करने, पारा शिक्षकों को EPF से जोडने़े, कल्याण कोष का गठन करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Jharkhand Govt Ad
सांसद डॉक्टर राय ने उपस्थित पारा शिक्षकों को कहा कि वे शिक्षकों के साथ हैं। उनकी मांगों के प्रति वे खुद गंभीर हैं। उन्होंने शिक्षकों के हित में लोकसभा में आवाज भी उठाई है। पुनः सरकार के पास इनकी मांग पत्र को प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे उनकी मांगों को अमल करवाया जा सके। विद्यालयों को मर्ज करने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार का मामला है। जिन विद्यालयों में शिक्षक अधिक है, वहां छात्र नहीं हैं ऐसे विद्यालयों को राज्य हित में सरकार मर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसी शिक्षकों की छटनी नहीं की जाएगी।

वहीं जिलाध्यक्ष नारायण महतो ने सभी पारा शिक्षकों को एक बैठक के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वे आगामी 24 फरवरी को जिला मुख्यालय में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के मद्देनजर संकुल स्तर पर बैठक करें। तथा शत-प्रतिशत पारा शिक्षकों की उपस्थिति गिरिडीह में हो यह भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मौके पर बगोदर बिरनी तथा सरिया के काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल, सुधीर महतो, महेश वर्मा, रंजीत टाइगर, विभा कुमारी, रामेश्वर यादव, शिव कुमार पांडेय, सहदेव टूडू, ब्रजभूषण सिंह, विनोद यादव, रामचंद्र यादव, प्रभु कुमार मोदी, लक्ष्मी नारायण पांडेय, महादेव यादव, रामावतार सिंह, रामेश्वर यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत