कुपोषण को जड़ से मिटाना लक्ष्य: मुख्यमंत्री
On
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में कुपोषण एक बड़ी समस्या है और सरकार का लक्ष्य इसे हाल में जड़ से मिटाना है। प्रदेश के सभी जिलों में इसमें खास फोकस किया जा रहा है। ओएनजीसी भी इसमें सहयोग करें, ताकि सीएसआर गतिविधि के तहत आंगनबाड़ी, स्कील सेंटर खोला जा सके। सीएम बुधवार को झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में ओएनजीसी के चेयरमैन शशि शेखर से बोल रहे थे।
[URIS id=9499]
सीएम ने कहा कि कुपोषण को मिटाने के लिए आंगनबाड़ी बच्चों के लिए बुनियाद का काम करती है, उसे सशक्त बनाया जा रहा है। ओएनजीसी भी राज्य में आंगनबाड़ी बनाने में सरकार का सहयोग करे। इसी प्रकार पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार काफी काम कर रही है। इसी कड़ी में जिन जिलों से ज्यादा पलायन होता है, वहां स्कील सेंटर बनाये जा रहे हैं, ताकि वहां के बच्चों को स्कील्ड कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। इससे उन्हें काम के लिए झारखंड से बाहर नहीं जाना होगा। राज्य में कंपनी की सभी परियोजनाओं में राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। ओएनजीसी के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी सीएसआर गतिविधि के तहत यह काम करने को तैयार है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल, ओएनजीसी के बोकारो सीबीएम आरपी पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:










