छात्रों ने निकाला मतदाता जागरूकता अभियान
On
बुंडू। आगामी 6 मई को रांची और आसपास के जिलों में होने वाले पांचवी चरण के मतदान के मद्देनजर कल्याण विभाग द्वारा स्पॉन्सर्ड बिरसा मुंडा डीएवी रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बुंडू ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह के सभापतित्व में तमाम छात्रों और शिक्षकगण के बीच में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मतदान से संबंधित जानकारियां दी गई और उसमें स्टूडेंट लीडर को मतदान से जुड़े उनके समझ बूझ को लोगों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि भारत विश्व का श्रेष्ठतम लोकतंत्र है। इसकी सफलता जागरूक मतदाताओं पर ही निर्भर करता है। इस मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं तमाम बच्चों ने एक रैली निकाली जिसमें उत्साहित बच्चों के हाथों में मतदान से संबंधित कोट्स और नारा बड़े मोटे अक्षरों में लिखें प्लैकार्डस लहर रहे थें। मतदाता जागरूकता अभियान और स्कूल के बैनर के नीचे बच्चे नारा लगाते नहीं थक रहे थें। इस रैली का उद्देश्य बहुत पवित्र और सरल था। गांव और सुदूर इलाके में रहे लोगों को उनके मतदान के महत्व के बारे में बताना और नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करके विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सरकार के गठन में अपना भागीदारी अदा करना। यह जागरूकता रैली स्कूल से निकल कर आसपास के गांव जैसे की नेवरी, दलकीडीह, गुटुहातू, बासकुड़ी और परमडीह में जाकर 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को जैसे दादा-दादी, चाचा-चाची, भैया-दीदी को सब काम छोड़कर वोट के दिन वोट करने का आग्रह किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:









