मान-सम्मान को दिल्ली में बेच दिया: रजक

मान-सम्मान को दिल्ली में बेच दिया: रजक

चंदनकियारी: आजसू द्वारा आज विधानसभा क्षेत्र के सहारजोरी पंचायत अंतर्गत सहारजोरी गांव में मिलन समारोह आहूत किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कई युवाओं व दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता लेने वाले में से परमेश्वर पांडेय, आरती देवी, धनंजय शर्मा, राम प्रसाद पांडेय, दिलीप महथा, सुभाष दास, अरूण दास, संतोष तिवारी, रंजीत दास, कालिपद रजवार, महादेव कुंभकार, निर्मल कुंभकार, हरेन महथा सहित कई लोग शामिल हैं।
इस बाबत पूर्व मंत्री ने कहा कि 2014 में चंदनकियारी के जनता ने अपना महत्वपूर्ण वोट देकर जिसे प्रतिनिधि चुना, उन्होंने चंदनकियारी की जनता की मान-सम्मान व स्वाभिमान दिल्ली में बेचने का काम किया हैं। ऐसे में यहां की जनता में एक नये परिवर्तन की लहर हैं। कहा कि आजसू पार्टी की ओर युवाओं का रुझान बढ़ा है। कहा कि यहां के विधायक व भू-राजस्व मंत्री रहने के बावजूद स्थानीय लोगों से लगान रसीद व दाखिल खारिज के नाम पर कर्मचारी पैसा मांगते हैं। मंत्री ने कहा कि यहां मुझे आजसू से टिकट मिलना तय है। हमलोग मिलकर यहां का विकास करेंगे। मौके पर प्रखंड़ सचिव बाटुल राय, प्रहलाद राय, अजय शर्मा, विजय तिवारी, अश्विनी महथा, शिवू महथा, सुरेंद्र नाथ महथा, नंदलाल महतो, बरून महथा, रमेश महतो व धीरेन महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
Dumka News:विश्व स्तनपान सप्ताह पर रामगढ़ में अनूठी पहल, गोद भराई, अन्नप्राशन और सम्मान समारोह आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम