झारखंड में सक्रिय होगा शिरोमणी अकाली दल: सुखबीर

झारखंड में सक्रिय होगा शिरोमणी अकाली दल: सुखबीर

रांची: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झारखंड में पार्टी के विस्तार पर चर्चा की। राजधानी स्थित रेडिसन ब्ल्यू होटल में हुई इस चर्चा में उनके साथ पार्टी के महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन गिल पूर्वी भारत के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से आग्रह किया कि झारखंड में शिरोमणि अकाली दल का विस्तार किया जाए। सुखबीर बादल ने कहा कि जल्द ही इस विचार कर अकाली दल झारखंड में सक्रिय होने की कोशिश करेगी।
सुखबीर सिंह ने कहा कि पार्टी को यहां तेज करने के लिए झारखंड के सिख समाज के शिष्टमंडल के साथ पंजाब में मिलकर विचार किया जाएगा। इस बाबत मंथन किया गया कि सिख समाज के नौजवान पीढ़ी को झारखंड राजनीति में सक्रिय रूप से भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो। भाजपा कार्यसमिति सदस्य बलबीर सिंह सलूजा, रंजीत सिंह हैप्पी, नवजोत सिंह अलंग, परमजीत सिंह चाना और सिख समाज के सदस्यों ने बताया कि झारखंड में सिख और पंजाबी समाज कई सामाजिक और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ झारखंडवासियों की सेवा कर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में सिख धर्मस्थल तख्त हरमंदिर साहिब के कारण सिखों का समाज सेवा का दायित्व और भी बढ़ जाता है। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल अपने शिष्टमंडल के साथ बोकारो रवाना हो गए। जहां उन्होंने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुसज्जित दीवान के दर्शन किये।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज
Student Protest: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, बोलने की स्थिति में नहीं
Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तस्करी का प्रयास नाकाम, टॉयलेट की छत से 40 कैन बीयर बरामद