इस्लामी शरियत में दखल अन्दाजी नहीं चलेगी: शाहिद
On
रांची: तीन तलाक के मामले को लेकर रांची के मेन रोड स्थित रतन टॉकिज के पास झारखंड मुस्लिम युवा मंच द्वारा सोमवार की शाम को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस मुर्दाबाद, झामुमो मुर्दाबाद नारा लगाते हुए झारखण्ड मुस्लिम युवा मंच के बैनर तले एकत्रित लोग इस्लामी शरियत में दखल अन्दाजी नहीं चलेगी। राज्य सभा में इस बिल का विरोध करो आदि की मांगकर रहे थे। झारखंड मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्यसभा मे अगर तीन तलाक बिल को पास किया गया, तो सारे राजनीति पार्टी का विरोध किया जाएगा। शाहिद ने कहा कि मुसलमानों के पास इसका विकल्प है। इसका मुंहतोड़ जवाब 2019 के चुनाव में दिया जायेगा । प्रोग्राम में झारखंड मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, अरसद कुरैशी, तौफीक आलम, मंसूर गद्दी, गुल मोहम्मद गद्दी, अतिकुर्रहमान, अकबर क़ुरैशी, अंजर अहमद, शेख वसीम, आलीम खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद मोइन, मोहम्मद फरहान, सुफियान कुरैशी, मोहम्मद उजैर, मोहम्मद सद्दाम, मोईन शबाज, मुन्ना, मोहम्मद छोटू, मोहम्मद फ़राज़ ,मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सनी आदि कई अन्य लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच







