कोडरमा: देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती कोडरमा में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस बाबत आहूत रन फॉर यूनिटी में नेता, अधिकारी से लेकर स्कूली बच्चे तक हाथो में देश की अनेकता में एकता से संबंधित लिखित तख्तियां लेकर कदमताल कर रहे थे। शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने इस बाबत कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
यह भी पढ़ें: हाइवा से टकराई बैंक मैनेजर की कार, 6 घायल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज जिस आजाद भारत में हम रह रहे हैं, यह उन्हीं की देन है। सही मायने में देशहित में कड़ा निर्णय लेकर लौह पुरुष होने के अपने नाम को चरितार्थ किया। जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद देशी रियासतों का भारत में विलय में सरदार पटेल की भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा। मजबूत और अखंड भारत उन्हीं के प्रयासों की देन है। जिला प्रशासन द्वारा आहूत इस दौड़ का आगाज महाराणा प्रताप चौक से किया गया, जो कोडरमा प्रखंड मैदान पर जाकर खत्म हो गई।
इस रैली में डीसी घोलप रमेश गोरख, डीडीसी आलोक त्रिवेदी, एसपी एम. तमिल वाणन, डीएफओ सूरज कुमार, एसडीओ विजय वर्मा, एसी अनिल तर्की, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, डीटीओ संतोष सिंह, कोडरमा बीडीओ रेशमा डुंगडुंग, सीओ अशोक राम, बीईईओ चंडीचरण राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार, तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह, झुमरीतिलैया नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, कोडरमा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, विभिन्न दलों के नेताओं समेत पुलिस के जवान, सीएच जमा दो उच्च विद्यालय, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, सेक्रेड हार्ट स्कूल के अलावे कई स्कूल के बच्चे शामिल थे। इससे पूर्व सरदार पटेल की तस्वीर पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए।