मार्च 2019 तक मिलेगी बिजली, सांसद पाण्डेय के सवाल पर मिला जवाब

मार्च 2019 तक मिलेगी बिजली, सांसद पाण्डेय के सवाल पर मिला जवाब

बोकारो: गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने लोकसभा में “दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना” के अंतर्गत सभी को चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करने और झारखण्ड में इस योजना के तहत कितने जिलों कोे शामिल किया गया है, अब तक कितने गांवों में विधुत कनेक्शन उपलब्ध कराने के बारे में पूछा। जिसपर विधुत और नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर0के0 सिंह ने लिखित उत्तर में बताया कि भारत सरकार ने सभी घरों, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 24×7 विधुत आपूर्ति उपलब्ध कराने और कृषि  उपभोक्ताओं को पर्याप्त विधुत आपूर्ति करने के लिए राज्य विशिष्ट दस्तावेज सभी के लिए हस्ताक्षरित किए है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), एकीकृत विधुत स्कीम सहित अपनी विभिन्न स्कीमों के माध्यम से राज्य के राज्य के प्रयासों को बढ़ावा देती है।

240.64 करोड़ रूपए का अनुदान झारखण्ड को जारी किया गया:

Jharkhand Govt Ad
सरकार द्वारा बताया गया कि झारखण्ड सरकार द्वारा प्रस्तुत विस्तृत परियोजना रिर्पोटों (डीपीआर), तकनीकी-आर्थिक मूल्यांकन, निधियों की समग्र उपलब्धता तथा कार्यो की प्राथमिकता के आधार पर 3918.13 करोड़ रूपए की परियोजना लागत से सभी 24 जिलों को शामिल करते हुए झारखण्ड के लिए 406 परियोजनाएं सस्वीकृत की गई है। मंत्री श्री सिंह ने बताया इस योजना के अंतर्गत 30/11/2017 की स्थिति के अनुसार 240.64 करोड़ रूपए का अनुदान झारखण्ड को जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय डीडीयूजीवाई के अंतर्गत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) घरों को निःशुल्क सर्विस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाते है। राज्यों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 30/11/2017 तक इस स्कीम के अंतर्गत सम्पूर्ण देश में 277.20 लाख बीपीएल घर को विधुत के निःशुल्क कनेक्षन दिए गए हैं जिनमें झारखण्ड में दिए गए 12.85 लाख कलेक्षन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अवगत कराया कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत शेष सभी गैर-विद्युतीकृत घरों को मार्च 2019 तक विद्युतीकरण करने का लक्ष्य है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत