रांची: विपक्ष हताश और निराश: अरूण सिंह

रांची: विपक्ष हताश और निराश: अरूण सिंह

रांची: प्रदेश में उत्साह का वातावरण है। विपक्ष हताश और निराश है तथा उनका मनोबल गिरा हुआ और टुटा हुआ है। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने आज यानि शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के विभिन्न बैठकों की चर्चा करते हुए कहा कि आज की बैठक दो घंटे चक चली। जिसमें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गयी। उन्होंने दिल्ली में 9 जून को अमित शाह के समक्ष प्रदेश कोर कमिटी की बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ईकाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो निर्देश दिये थे। उसकी रिपोर्ट आज संतोषजनक है।

[URIS id=9499]

 

निर्धारित लक्ष्य पर कार्य प्रगति पर चल रहा है। बूथों के लिए निर्धारित 23 प्रकार के कार्यो पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा गठबंधन विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीट कैसे जीते इसकी विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से 25 लाख सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। 1 से 7 अगस्त तक मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी सभी नेता 7 दिनों तक विस्तारक के रूप में सदस्यता का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का प्रवास पर उन्होंने कहा कि श्री नड्डा के रांची प्रवास से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी को सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी बनाने के लिए कार्यकर्ता दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की एकमात्र पार्टी है।
प्रेसवार्ता में महामंत्री सांसद सुनील सिंह एवं राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयुख भी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल