रांची: सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन
On
रांची: रविवार को राजधानी के तुपुदाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में सैकड़ों लोगों ने लाल कृष्णा नाथ शाहदेव व मुन्ना मुंडा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया। इस बाबत संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इन्हें सदस्यता रसीद प्रदान की। स्थानीय सांसद संजय सेठ ने माला पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया। गौरतलब है कि पार्टी ने राज्यभर में 25 लाख सदस्यों को भाजपा में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें: देश कांग्रेसी संस्कृति से मुक्ति चाहता है: नड्डा
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को गति मिल रही है। आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। देश की आम जनता भी यह महसूस कर रही है कि शासन में उसकी सीधी सहभागिता है। केंद्र में भाजपा की जो सरकार बनी है उसमें बुद्धिजीवी, कामगार, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान – सभी वर्ग के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया है।
सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू,विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आरती कुजूर, प्रदेश के पूर्व महामंत्री बालमुकुंद सहाय, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, विनय जायसवाल, प्रमोद सिंह, ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव सहित कई लोग उपस्थित थे। पार्टी का दामन थामनेवालों में अजीत, पप्पू, सुनील तिर्की चंदन कच्छप, अरुण मुंडा, मंगल मुंडा, सुदेश सिंह, संजय कश्यप, दयानंद शाह देव सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।
[URIS id=9499]
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







