रांची: निगम परिषद की बैठक में देर से भड़के पार्षद
On
रांची: आज शहर के पार्षद अचानक भड़क गये व इसका कारण ये था, कि निगम परिषद की बैठक लगभग पौन से दो घंटे की देर हो गई। आक्रोशित पार्षद ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। केवल ग्याहर पार्षद ही इस बाबत शामिल हो गए। कोरम पूरा होने के स्थिति में बैठक आरंभ करने के बाद विरोध करनेवाले पार्षदों ने एक बार फिर से जमकर हंगामा किया।
पार्षदों ने बैठक को बंद करवा दिया। वहां मौजूद मेयर, डिप्टी मेयर व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्षदों का आरोप है कि 11 बजे बैठक बुलाकर सभी पौने एक बजे पहुंचे। किसी को दूसरे के समय की चिंता नहीं है। इसे बर्दाष्त नहीं किया जाएगा। बाद में मेयर ने कई पार्षदों व विधायक के साथ बातचीत कर उन्हें समझाया। इसका कोई भी रिजल्ट सामने नहीं आया और जनहित के मामले पर कोई बातचीत नहीं हो सकी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







