रांची: 10 हजार बहनें सीएम रघुवर को बांधेंगी राखी

रांची: 10 हजार बहनें सीएम रघुवर को बांधेंगी राखी

रांची: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि झारखंड की बहनें रघुवर सरकार से पूर्णत: खुश हैं और उनका मानना है कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है। इस सरकार में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। केंद्र के साथ मिलकर सरकार प्रदेश हेतु योजनाएं चला रही हैं। इस बाबत सीएम को सम्मानित करते हुए उनके लिए 5 लाख राखियां भेजी जाएंगी और विभिन्न वर्गों की 10 हजार बहनें उन्हें राखियां बांधेगी
सुश्री रहाटकर ने कहा कि झारखंड के 29 हजार बूथों से 25-25 राखियां आएंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा कि इस बाबत स्त्री शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। रहाटकर ने कहा कि एक से नौ अगस्त तक मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसमें झारखंड में महिला मोर्चा का लक्ष्य 2 लाख नये सदस्य बनाने का है। देश भर में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं व इसे बढ़ाकर 20 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार अधिकाधिक महिला प्रत्याशियों को टिकट दिलाने का प्रयास होगा। कहा कि लोकसभा में 41 और राज्य सभा में भाजपा की छह महिला सांसद हैं। जबकि महिला विधायकों की संख्या काफी है।
रहाटकर ने लोकसभा में तीन बार तीन तलाक बिल आने के मामले पर कहा कि राज्यसभा से बिल पास होने के बाद कुप्रथा समाप्त हो गई है। इससे देश भर के 8.50 करोड़ मुस्लिम बहनों को राहत मिली हैं और वे काफी खुश हैं। इसके लिए भाजपा के साथ ही इस बिल को समर्थन देने वाले सभी पार्टियों को महिला मोर्चा की ओर से बधाई दिया जा रहा है।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत