अंबेडकर नगर के लोगों से मिले रामटहल, मांगा वोट
On
रांची: भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामटहल चौधरी आज पुंदाग के अंबेडकर नगर में जनसंर्पक अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान सांसद ने अपने किये गये कार्यों को लोगों के समक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जीवनभर सेवा करने का फल उन्हें धोखा के रुप में मिला है। जनसंपर्क अभियान में चौधरी के साथ उनके समर्थक शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरोध करने के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। बावजूद इसके वह जनता की आवाज हमेशा बने रहेंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







