राहुल के वादे घिसे-पिटे: दीपक प्रकाश

राहुल के वादे घिसे-पिटे: दीपक प्रकाश

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सिमडेगा दौरे के क्रम में मतदाताओं से घिसे पिटे वायदे किए हैं। उन्‍होंने मतदाताओं से वही वायदे किए, जो उनके पूर्व वर्ष 1971 से जनता से करते आ रहे हैं। गरीबी मिटाने को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वायदों से मतदाता भटकने वाले नहीं हैं।
विगत 55 वर्षों में गरीबी मिटाने के नाम पर कांग्रेस ने जो किया, वह जनता महसूस कर रही है। श्री प्रकाश ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, शिक्षा व्‍यवस्‍था की बदहाली, आर्थिक असमानता से कांग्रेस अपने आप को मुक्‍त नहीं रख सकती है। अपने दौरे के क्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष मतदाताओं में जोश भरने में नाकाम रहे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन बचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। सीएनटी-एसपीटी एक्‍ट के नाम पर गठबंधन दलों के लोगों ने कौड़ी के भाव जमीन लूटने का काम किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन