प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को जमुआ में, सुरक्षा होगी चाक-चौबंद
On
-आलाधिकारियों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गिरिडीह आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था के इंतिजामात किये जा रहें हैं। असल मे 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा जमुआ के श्यामडीह नावाडीह में होनी है। इसको लेकर लगातार जिले व राज्य के आलाधिकारियों की आवाजाही यहां लगी हुई है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए डीजीपी के.आर नायडू, आईजी मुरारी लाल मीणा, डीआईजी पंकज कंबोज, डीसी राजेश पाठक, एसपी सुरेन्द्र झा, एनएसजी डीएसपी, सीआरपीएफ डीएसपी समेत जमुआ व गिरिडीह विधायक, व अन्य पुलिस अधिकारी सदल बल मौजूद रहे।
इस दौरान तमाम अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा के तमाम मानकों का जायजा लिया मौके पर अधिकारियों ने संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बताया गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जीरो टॉलरेंस पैमाना है। यानी पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की चूक ना हो सके। सभा स्थल पर पीएमओ कार्यालय भी खोला जायेगा जहां प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोहरदगा जिला में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर मेटल डिटेक्टर से लगातार जांच होगी व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गये चेक पोस्टो में सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी गिरिडीह आयेंगे। पीएम सुरक्षा में एसपीजी के अलावे झारखंड पुलिस के साथ-साथा केंद्रीय बल को भी लगाया गया है। छह स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित







