विपक्ष में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान: प्रतुल

विपक्ष में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान: प्रतुल

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विपक्ष में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है और जिस प्रकार से ये दावा कर रहे हैं, वैसे में 200 सीट भी कम पड़ जाएगी। झारखंड विकास मोर्चा प्रदेष के सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को 41 से कम सीटें मंजूर नहीं। कांग्रेस को 40 सीटें चाहिए व राजद 20 सीटे पर चुनाव लड़ने की मनसा रखता है। दसूरी ओर कम्युनिस्टों ने भी एक दर्जन सीटों पर दावा ठोक दिया है, तो लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव के दरमियान भी इनकी कलई खुलने लगी है।

[URIS id=9499]

 

श्री शाहदेव ने कहा, कि इसके बावजूद विधानसभा चुनाव में विपक्ष एक होकर लड़े या ना लड़े इससे भाजपा को कोई अंतर नही पड़ने जा रहा है। भाजपा 65 प्लस सीटों के लक्ष्य को सहयोग दलों के साथ मिल कर अवश्य प्राप्त करेगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रदेश भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। उन्होंने कहा की जहां नड्डा ने ग्रामीण क्षेत्र के बूथों में जाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया, तो दूसरी ओर उन्होंने बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को भी संबोधित करके बदलते भारत की तस्वीर पेश की। कहा कि कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को भेदने हेतु तत्परता के साथ जुट गये हैं। कहा कि पार्टी प्रदेश में 25 लाख नए सदस्यों को बनाने के अपने लक्ष्य को अवश्य पूरा करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत