जमानत पर जेल से बाहर आए प्रदीप यादव
On
रांची/देवघर: यौन उत्पीड़न के मामले में जेवीएम नेता सह पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव सोमवार को केंद्रीय कारा देवघर से जमानत पर बाहर आ गये। दो महीने एक सप्ताह के बाद उन्होंने खुली हवा में सांस ली है। 28 सितंबर को हाईकोर्ट ने विधायक को जमानत दे दी थी। पूरी प्रक्रिया के बाद वे अब बाहर आ गये हैं।
विधायक के वकील ललित यादव ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें सोची-समझी साजिश के प्रदीप यादव को फंसाया गया है। उनका कहना था कि 13 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज होना अपने आप में काफी कुछ कहता है। सोमवार को सिविल कोर्ट देवघर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कमल रंजन की अदालत में अधिवक्ता रामदेव यादव ने 10-10 हजार रुपये के दो बंद पत्र दाखिल कर जमानत के लिए आग्रह किया। इसे कोर्ट ने स्वीकृत कर लिया। श्री यादव पर अपनी ही पार्टी की नेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विधायक के बाहर आने पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







