चुनाव कराने पहुंची पोलिंग पार्टियां, सोमवार को कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट

चुनाव कराने पहुंची पोलिंग पार्टियां, सोमवार को कड़ी सुरक्षा में पड़ेंगे वोट

स्टेट ब्यूरो: देश के पांचवें व झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर रविवार को राजधानी रांची सहित खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा चुनाव को सकुशल व सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए तमाम पोलिंग पार्टियां रविवार को बूथों के लिए रवाना हो गईं व शाम तक सभी अपने कार्यस्थल पर पहुँच चुके हैं। झारखंड के रण में सोमवार को दो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी व एक केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सहित कुल 61 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। कल होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कठोर बंदोबस्त किये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस बाबत बेखौफ मतदान का प्रयोग करते हुये लोकतंत्र को हर हाल में जीताने का आहवान किया गया है।
चारों लोकसभा के विभिन्न बूथों पर सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान का आगाज हो जायेगा। इस दौरान 61 प्रत्याशियों के भाग्य को 65 लाख 87 हजार 28 वोटर ईवीएम में कैद कर देगें। इस चरण में भाजपा व महागठबंधन के कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। चारों क्षेत्रों में कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35 हजार 336 मतदानकर्मी वोट कराएंगे। इनमें से 3742 बूथ संवेदनशील व 2440 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने इस चरण के लिए अपने तीन वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया है। खूंटी के 8 बार के सांसद कड़िया मुंडा, रांची के 5 बार के एमपी रामटहल चौधरी और कोडरमा के वर्तमान सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को इस बार टिकट से वंचित होना पड़ा है। 75 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण कड़िया मुंडा और रामटहल चौधरी का टिकट कटा है। रवींद्र राय की जगह इस बार अन्नपूर्णा देवी पर पार्टी ने दांव खेला है। अन्नपूर्णा देवी राजद की प्रदेश अध्यक्ष रही हैं। टिकट नहीं मिलनेवालों में शामिल गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय गठबंधन की भेंट चढ़े हैं। कांग्रेस ने अपने दो पुराने प्रत्याशियों खूंटी से कालीचरण मुंडा व रांची से सुबोधकांत सहाय पर भरोसा जताया है। वहीं, हजारीबाग में नए प्रत्याशी गोपाल साहू को उतारा है। रांची, हजारीबाग और खूंटी में आमने-सामने की लड़ाई है, जबकि कोडरमा में त्रिकोणीय संर्घष होगा।
  • रांची

सांसद 2014 – रामटहल चौधरी (भाजपा)
वर्तमान में त्रिकोणीय संघर्ष – संजय सेठ (भाजपा), सुबोधकांत सहाय (कांग्रेस) और रामटहल चौधरी (निर्दलीय)
विधानसभा क्षेत्र – रांची, कांके, हटिया, खिजरी, सिल्ली और ईचागढ़
कुल प्रत्याशी – 20
कुल मतदान केंद्र – 2376
शहरी क्षेत्र में – 967
ग्रामीण क्षेत्र में – 1409
कुल मतदाता – 1910955
संवेदनशील बूथ -702
अति संवेदनशील बूथ – 577
पुरुष – 998392
महिला – 912510
थर्ड जेंडर – 53
  • कोडरमा

सांसद 2014 – रवींद्र राय (भाजपा)
वर्तमान में त्रिकोणीय संघर्ष – अन्नपूर्णा देवी (भाजपा), बाबूलाल मरांडी (जेवीएम) और राजकुमार यादव (भाकपा माले)
विधानसभा क्षेत्र – कोडरमा, धनवार, बरकट्‌ठा, बगोदर, गांडेय और जमुआ
कुल प्रत्याशी – 14
कुल मतदान केंद्र – 2475
शहरी क्षेत्र में – 72
ग्रामीण क्षेत्र में – 2403
संवेनशील बूथ – 1204
अति संवेदनशील बूथ – 463
कुल मतदाता – 1812085
पुरुष – 958523
महिला – 853546
थर्ड जेंडर – 16
  • खूंटी

सांसद 2014-कड़िया मुंडा (भाजपा)
वर्तमान में आमने-सामने का संघर्ष – अर्जुन मुंडा (भाजपा), कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र – खूंटी, तोरपा, सिमडेगा, तमाड़, खरसावां और कोलेबिरा
कुल प्रत्याशी – 11
कुल मतदान केंद्र – 1705
शहरी क्षेत्र में – 83
ग्रामीण क्षेत्र में – 1622
संवेदनशील बूथ – 750
अति संवेदनशील बूथ – 492
कुल मतदाता – 1199512
पुरुष – 601003
महिला – 598507
थर्ड जेंडर – 2
  • हजारीबाग

सांसद 2014 – जयंत सिन्हा (भाजपा)
वर्तमान में आमने-सामने का संघर्ष – जयंत सिन्हा (भाजपा), गोपाल प्रसाद साहू (कांग्रेस)
विधानसभा क्षेत्र – हजारीबाग, रामगढ़, बड़कागांव, मांडू और बरही
कुल प्रत्याशी – 16
कुल मतदान केंद्र – 2278
शहरी क्षेत्र में – 190
ग्रामीण क्षेत्र में – 2088
संवेदनशील बूथ – 1086
अति संवेदनशील बूथ – 908
कुल मतदाता – 1664476
पुरुष – 884348
महिला – 780116
थर्ड जेंडर – 12
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत