पक्षपात के आरोप में ड्यूटी से हटाये गये पुलिस अधिकारी
On
पाकुड़: एक पुलिस पदाधिकारी को वोटिंग के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में फौरन ड्यूटी से हटाते हुये लाइन हाजिर किया गया है। एसपी सुनील भाष्कर के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने इनपर पक्षपात करने की शिकायत दर्ज करायी, जिसे प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी पाकुड़ से बाहर के है व चुनावी ड्यूटी के दौरान उन्हें महेशपुर के बरमसिया गांव अंतर्गत बूथ संख्या 11 में तैनात किया गया था। [URIS id=8357]
एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में विस्तार से जांच हो रही है। राजमहल में जेएमएम के विजय हांसदा व बीजेपी के हेमलाल मुर्मू में कांटे की टक्कर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी के अनुसार इस बाबत मिली शिकायत के बाद आरोप सत्य पाया गया। फरीद आलम को चुनाव कार्य से तुरंत मुक्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सहायक अवर निरीक्षक फरीद आलम वोटरों को किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे थे। ग्रामीण मतदाताओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसी शिकायत वहां के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तक पहुंची, इसके बाद कार्रवाई की गई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







