पीएम नरेंद्र करेंगे नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन
On
सीएम रघुवर दास के आग्रह को किया स्वीकार
– गृह मंत्री अमित शाह से विधानसभा चुनाव पर मंथन, जेटली से एम्स में जाना हाल
नई दिल्ली/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात झारखंड के विकास पर काफी देर तक मंथन किया। इस दौरान सीएम ने राजधानी में नवनिर्मित विधानसभा के उद्घाटन किये जाने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। पीएम इस दौरान सहिबगंज जल मार्ग विकास बंदरगाह परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के निवेदन के अनुसार पीएम 15 सितंबर के बाद किसी भी दिन आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने पीएम को नये विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने का आग्रह भी किया है। श्री दास ने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्रोत और देश के लोकप्रिय व यशस्वी पीएम के मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की समृद्धि में दिन रात जुटे हैं। सीएम सोमवार देर शाम भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का हाल जाना। उनके परिजनों व डॉक्टरों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव पर भी मंथन किया गया है। सीएम ने इस बाबत पीएम को प्रदेश में हो रही विकास की गतिविधियों की जानकारी भी दी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







