अपने अस्तित्व व मानव सृष्टि को बरकरार रखने के लिए करें पौधरोपण: अमर बाउरी

अपने अस्तित्व व मानव सृष्टि को बरकरार रखने के लिए करें पौधरोपण: अमर बाउरी

चंदनकियारी(बोकारो): चंदनकियारी स्थित विवेकानंद पार्क परिषर में 70वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री अमर कुमार बाउरी मौजूद थे। उन्होंने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी में करोड़ों सजीव प्राणी निवास करते हैं। जिसमें मनुष्य भी एक हैं। वे अपने बुद्धि का प्रयोग कर दुनिया में राज करते आये हैं। लेकिन अपनी छोटी से छोटी स्वार्थ के लिए अपने अस्तित्व को भी सौदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ो की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण में असमानताएं एवं अनावृष्टि की स्थिति से गुजर रहे हैं। जबकि मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन, पानी एवं ऑक्सीजन की बहुत ही महत्व हैं।
यदि हम जलसंरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति सजग नहीं हुए तो आनेवाला कल का परिणाम अत्यंत ही गंभीर होने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रत्येक व्यक्ति इस बरसात में कम से पांच पौधों को लगाने तथा संरक्षण करने का संकल्प लें। ताकि हम अपनी सृष्टि व अस्तित्व मिटने से रोक सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित बोकारो जिप सदस्य सुषमा देवी ने कहा कि प्रकृति ने हमें सबकुछ दिया। लेकिन हम उसे सहजे नहीं रख पा रहे हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें बच्चों के जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधा लगाने का आदत डालना चाहिए। साथ ही उन्होंने वन विभाग एवं प्रसाशन से इसकी व्यापक प्रचार प्रसार कराने की अपील की। इससे पूर्व द्वीप प्रज्ज्वलित कर वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मौके पर डीएफओ आरएन मिश्रा, वैन संरक्षण पदाधिकारी डी वेंकटश्वरलू, रेंजर अजय कुमार,  बीडीओ रविन्द्र गुप्ता मौजूद थे।

[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक