एनडीए सरकार से त्रस्त है झारखंड की जनता : शाहदेव

एनडीए सरकार से त्रस्त है झारखंड की जनता : शाहदेव

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि झारखंड की जनता केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार से त्रस्त हो गई है। इसका असर कोलेबिरा, गोमिया और सिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में देखने को मिल चुका है। जनता का यह रूझान लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में कोलेबिरा, गोमिया और सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के पहले भी लोहरदगा, पांकी और लिट्टीपाड़ा विधानसभा चुनाव हुआ। इन सभी चुनावों में भाजपा और आजसू पार्टी की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकने के बाद भी चुनाव परिणाम उनके अनुसार नहीं आये।
श्री शाहदेव ने कहा कि एक दो महीनें नहीं बल्कि सालों से जनता का जो रूझान सामने आ रहा है, वह रातों-रात बदल नहीं सकता है, यही ट्रेंड लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन और फिर कदम पीछे खींच लेने, भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून, स्थानीयता नीति और लैंड बैंक के नाम पर गैर-मजरूआ जमीन को छीन लेने की कोशिश तथा गरीबों और किसानों की जमीन को छीन कर अडाणी और अन्य पूंजीपतियों को देने की कोशिश से आमजनों में भारी आक्रोश है। जमीन और विस्थापन समेत अन्य जनमुद्दों को उठाने कारण ही कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को राज्य बदर होना पड़ा है, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जेल में है, महागठबंधन में सहयोगी दल झाविमो विधायक प्रदीप यादव को महीनों तक जेल में रहना पड़ा। झारखंड की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत