पारा शिक्षकों ने अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार प्रदर्शन
On
आसिफ
सरिया(गिरिडीह): झारखंड सरकार के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले के लगभग डेढ़ सौ विद्यालयों को मर्ज किया जाना है।जिसके विरोध में मंगलवार को बगोदर और सरिया प्रखंड के पारा शिक्षकों ने अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, वीरभूमि पहुंचकर परिवार ने दी श्रद्धांजलि
बताया जाता है कि मंगलवार को आयोजित बैठक को स्थगित करते हुए आगे दिन इस बैठक को करने की बात कही गई। जिसकी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। जिसमें पारा शिक्षक संघ के अगुआ साथी भी शामिल होंगे।
विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नारायण महतो के अलावा सरिया और बगोदर के प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल, सुधीर प्रसाद, रामेश्वर यादव, महेश वर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रकाश मंडल, रामजी टुडू ,महादेव पासवान, बाल गोविंद मंडल, योगेंद्र सिंह, शंभू महतो, बसंती कुमारी, योगेंद्र पांडेय, मनोज शर्मा ,रामानंद यादव, रंजीत टाइगर, छोटन प्रसाद सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News








