जेपी पटेल जेएमएम से आउट
On
रांची: मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को झारखंड मुक्ति मोर्चा नेे 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया है। अपने विरोधियों के साथ सुर में सुर मिलाने के कारण जेएमएम ने पटेल को निष्कासित किये गये हैं। जेएमएम से बागी हुए मांडू विधायक से झामुमो ने स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नही दिया। दरअसल जेपी पटेल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आने वाले मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं व संसदीय चुनाव लडने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद से ही बागी तेवर अपनाये हुए थे। एनडीए के पक्ष में प्रचार करने के साथ-साथ पीएम की भरपूर तारीफ की थी। पटेल ने कहा था कि देश और राज्य की हालत को देखते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरुरत है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







