झारखंड में जोनल ऑफिस खोलें: संजय सेठ

झारखंड में जोनल ऑफिस खोलें: संजय सेठ

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे बोर्ड की बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ और धनबाद सांसद पीएन सिंह सोमवार को शामिल हुए। इस बैठक में तीन राज्यों बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सांसद उपस्थित हुए। सांसद संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को रखा और प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले झारखंड में जोनल ऑफिस खोलने की मांग की है।
इस बाबत उन्होंने चांडिल में छह रेलवे गेट पर आरओबी बनाने, नीमडीह रेलवे स्टेशन पर सामूहिक शौचालय का निर्माण एवं पेयजल की व्यवस्था करने, चांडिल रेलवे यार्ड में धूल उड़ने का स्थाई समाधान करने और चांडिल जंक्शन से मुरी तक नई ट्रेन चलाने, चांडिल स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने, यात्रियों के मनोरंजन के लिए चांडिल स्टेशन के खाली स्थानों पर शेड बनाने और चांडिल रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी की व्यवस्था सहित अन्य मांग शामिल हैं। बैठक में दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती, अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य इंजीनियर यूके वारिन, आद्रा मंडल रेलवे प्रबंधक नवीन कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक धनेश्वर महतो सहित रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच
Accident News: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक लापता
Crime News: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार
India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र
Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल
Pakur News: बाल तस्करी और बाल विवाह बच्चों के लिए अभिशाप: उर्मिला हेम्ब्रम
JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
China Border News: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया खारिज