सांसद ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
On
100 यूनिट ब्लट डोनेट
रांची: स्थानीय सांसद संजय सेठ ने रविवार को नगड़ी प्रखंड के वृद्धाश्रम में सामाजिक संस्था, एक संकल्प व सोनी इंटरप्राइजेज के बैनर तले रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि आप इस खाली पड़े सरकारी वृद्धाश्रम में कई सामाजिक कल्याणकारी योजना चला सकते हैं। इस बाबत उनकी ओर से जितना मदद संभव होगा, करेंगे।
सांसद ने कहा कि आप यहां लाइब्रेरी, अटल चिकित्सा शिविर, कंप्यूटर ट्रेंनिंग, कोचिंग सेंटर सहित राज्य सरकार के द्वारा सामाजिक कार्य के तहत कई योजनाएं चला सकते हैं। इसके लिए हम हर तरह से मदद करने का पूर्ण रूप से आश्वासन देते हैं। संस्था के स्थानीय युवकों ने एक सौ यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री पंकज शाहदेव, प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष चूड़ामणि महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि केदार महतो, बलालोग पंचायत के पूर्व मुखिया साहिबा किस्पोट्टा, भोला महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts


Latest News







